खरगोन जिले के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम डोलानी में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की मामूली रुपयों के लेनदेन में हत्या कर दी। दीपावली के त्यौहार के दौरान पिता और बेटे में ऐसा विवाद हुआ की बेटे ने पत्थर लकडी से पीटकर 65 वर्षीय अपने पिता फत्या फाटला को मौत के घाट उतार दिया। दीपावली के त्यौहार के एक दिन बाद हुई घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने माॅ की शिकायत पर आरोपी बेटे भावसिंग को गिरफ्तार कर लिया है।
पिता की हत्या के बाद भी कलयुगी बेटे को मलाल नही है। विवाद और मारपीट के दौरान माॅ रेवलीबाई ने बीच बचाव का प्रयास किया लेकिन आरोपी बेटे ने माॅ के साथ भी मारपीट की। इस दौरान पिता भागा लेकिन पिछा करके बेटे ने पटक दिया। सिर और छाती पर पत्थर से हं
हमला बोल दिया। गंभीर चोट लगने से पिता की मौत हो गई। आरोपी बेटे ने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी बेटे खिलाफ कार्यवाही कर रही है।
बलकवाडा टीआई सुरेश महाले ने बताया की पूर्व सरपंच से सूचना मिली थी की बेटे ने पिता की हत्या कर दी। मौके पर पहुंचकर विवेचना के बाद आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। बेटे ने मामूली पैसो के लेन देन में अपने पिता की पत्थर और लकडी से पीटकर हत्या कर दी। बेटा पिता से अलग रहता था। पुराने पैसे लेने पहुंचा था इस दौरान दोनो में विवाद हुआ और आरोपी ने अपने बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी।
बेटे द्वारा पिता की हत्या की बात सुनकर गांव में सनसनी फैल गई और हत्या की यह घटना चर्चा का विषय बन गई। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर जांच की जा रही हैं

More Stories
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, सेना के 3 जवान व 1 पुलिसकर्मी घायल
मानहानि केस में शिवसेना सांसद संजय राउत दोषी करार, 15 दिन की जेल के साथ 25 हजार जुर्माने की सजा