देवास: पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना करना पेट्रोल पंप कर्मचारी को इतना महंगा पड़ा कि अपनी जान गवानी पड़ी। मामूली बात पर युवक ने चाकू घोंपकर पम्प कर्मचारी की हत्या कर दी जबकि साथी कर्मचारी घायल है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही पुलिस प्रशासन ने एक आरोपी का ढाबा भी ध्वस्त कर दिया है। वहीं अन्य आरोपियों के मकान तोड़ने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
दरअसल दिवाली की रात करीब 11:30 बजे देवास के भोपाल रोड पर जेतपुरा के पास सूर्यांश सेल्स पेट्रोल पंप पर पांच युवक पेट्रोल डलवाने आए थे। युवकों ने सिगरेट जला ली। यहां पेट्रोल पंप कर्मचारी राहुल ने उन्हें सिगरेट पीने से मना किया। इस पर युवक भड़क गए और विवाद करने लगे।यह झगड़ा cctv कैमरो में भी कैद हो गया।
इस दौरान राहुल का साथी जोजन सिंह बीच बचाव करने आया। आरोपियों ने राहुल सिंह और जोजन सिंह राजपूत पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से जोजन सिंह की मौत हो गई। जबकि राहुल घायल है। राहुल को देवास जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किया गया है।
पुलिस के मुताबिक भोपाल रोड स्थित पेट्रोल पंप कर्मचारी जोजन सिंह निवासी ग्राम खटाम्बा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। कर्मचारी राहुल पिता जालमसिंह निवासी खटांबा गंभीर रूप से घायल है। जांच की जा रही है। पुलिस ने पांचों आरोपी समीर, फैजान, फ़िरोज, जफर और इरशाद को गिरफ्तार कर लिया है।
सुबह गुस्साएं ग्रामीणों ने भोपाल रोड़ हाईवे पर खटाम्बा में चक्काजाम कर दिया।उनकी मांग थी कि आरोपियों के ढाबे और मकानों को तोड़ा जाए ।पुलिस प्रशासन ने तत्काल एक आरोपी के ढाबे को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।
लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। दोपहर में उन्होंने बैंक नोट प्रेस पुलिस थाने के बाहर भी चक्काजाम कर धरना दे दिया। और फिर भोपाल रोड़ बायपास पर भी हंगामा किया। उनकी मांग है कि आरोपियों के मकानों को भी तोड़ा जाए।
इधर देवास में पुलिस प्रशासन की टीम ने आरोपियों के मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरु कर दी है।आरोपियों के मकान शहर के पठानकुंआ,नुसरत नगर की सकरी गलियों में होने की वजह से निगम के अमले को मकान तोड़ने के लिए हथोड़े का सहारा लेना पड़ रहा है। उधर खटाम्बा में भारी पुलिस बल तैनात है।
वही युवक की मौत से परिजनों में खासा रोष हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हैं। वही पुलिस कार्रवाई में जुटी हैं।

More Stories
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, सेना के 3 जवान व 1 पुलिसकर्मी घायल
मानहानि केस में शिवसेना सांसद संजय राउत दोषी करार, 15 दिन की जेल के साथ 25 हजार जुर्माने की सजा