18 साल की उम्र में भारत के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले पृथ्वी शॉ की हर जगह तारीफ हो रही है। पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करते ही शतक जड़ दिया। पृथ्वी शॉ ने डेब्यू शतक 134 रन के साथ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 18 साल 329 दिनों की उम्र में पृथ्वी की उपलब्धियां सुर्खियों में हैं।
पृथ्वी के बारे में एक चौंका देने वाला फैक्ट सामने आया है। दरअसल, पृथ्वी का जन्म तो मुंबई में हुआ है लेकिन उनका बिहार से बहुत गहरा नाता है। पृथ्वी शॉ बिहार के गया जिले के मानपुर के रहने वाले हैं। पृथ्वी के पिता पंकज शॉ मूल रूप से मानपुर गांव के हैं। लेकिन, पृथ्वी का जन्म मुंबई के विरार इलाके में 9 नवंबर 1999 को हुआ था।
फिलहाल पृथ्वी के पिता पंकज भी मुंबई में ही रहते हैं। वह पृथ्वी के जन्म से पहले ही मुंबई चले गए थे और वहां कपड़े की दुकान चलाते थे। अब बिहार के गया जिले में मानपुर, शिवचरन लेन में पृथ्वी के दादा अशोक शॉ और दादी रामदुलारी रहती हैं।
मानपुर में पृथ्वी के दादाजी अशोक साव कपड़े की दुकान बालाजी कटपीस चलाते हैं। पृथ्वी का टीम इंडिया के लिए चयन होने पर उनके दादा अशोक साव बधाई देने मुंबई भी गए थे।
पृथ्वी शॉ के शतक से मिले तारीफो के फूल

More Stories
देवास नेवरी फाटा के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, नकदी भी जलकर राख
पीएम मोदी ने मन की बात में जनगणना में जन भागीदारी सहित अन्य मुद्दों पर की बात
बागेश्वर धाम जा रही यात्री बस में ग्वालियर में झांसी रोड थाने के सामने लगी भीषण आग, पुलिस की तत्परता से बचीं कई जिंदगियां