केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया है। इस कटौती को सरकार की ओर से आम जनता को बड़ी राहत बताने की कोशिश की जा रही है, लेकिन जिस हिसाब से पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है आगे भी यही रफ्तार रही तो जनता को दी गई राहत सिर्फ 20 दिनों तक बरकरार रहेगी।
4 अक्टूबर को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 84 रुपये है। अगर इस कीमत के आधार पर देखें तो नए एलान के बाद पेट्रोल 2.50 रुपये की कटौती के साथ 81.50 रुपये प्रति लीटर के भाव पर पहुंच जाएगा। पेट्रोल का यह भाव 4 अक्टूबर से ठीक 20 दिन पहले की कीमत के करीब हो जाएगा। 14 अक्टूबर 2018 को पेट्रोल 81.28 रुपये प्रति लीटर के भाव पर था। पेट्रोल की कीमत की जो रफ्तार है उस हिसाब से जेटली की राहत सिर्फ 20 दिन ही टिकेगी।
तेल कीमतों पर दी वित्त मंत्री ने राहत

More Stories
देवास नेवरी फाटा के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, नकदी भी जलकर राख
पीएम मोदी ने मन की बात में जनगणना में जन भागीदारी सहित अन्य मुद्दों पर की बात
बागेश्वर धाम जा रही यात्री बस में ग्वालियर में झांसी रोड थाने के सामने लगी भीषण आग, पुलिस की तत्परता से बचीं कई जिंदगियां