April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पीएम मोदी पहुंचे चीन, कल जिनपिंग से करेगें मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय दौरे पर चीन पहुंच गए हैं। वुहान एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को विदेश मंत्रालय के असिस्टेंट मिनिस्टर कॉग जुआंगयू, एंबेसडर ल्यू जायूं और हुबेई के वाइस गवर्नर टॉग डाओचा ने रिसीव किया। चीन के शहर वुहान में आयोजित होने वाले शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलेंगे। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच भारत-चीन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इस बैठक में न कोई समझौता होगा और न ही कोई साझा बयान जारी किया जाएगा। 2014 में सत्ता में आने के बाद से मोदी की यह चौथी चीन यात्रा होगी।

चीन रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि मैं चीन के वुहान की यात्रा पर जा रहा हूं, जहां 27-28 अप्रैल को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अनौपचारिक शिखर बैठक होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शी और मैं द्विपक्षीय और वैश्विक महत्व के विविध विषयों पर व्यापक चर्चा करेंगे और विचारों का आदान प्रदान करेंगे। हम अपनी अपनी दृष्टि और राष्ट्रीय विकास के बारे में प्राथमिकताओं पर चर्चा करेंगे, जिसमें खास तौर पर वर्तमान एवं भविष्य के अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य के विषय शामिल होंगे। मोदी ने कहा कि इसमें भारत-चीन संबंधों के सामरिक और दीर्घकालिक पहलुओं के संदर्भ में समीक्षा की जाएगी।

Share to...