चलती ट्रेन में महिला को दुष्कर्म से बचाने के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आरपीएफ के कांस्टेबल को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार और पदक देने का आदेश दिया है। घटना चेन्नई के नजदीक की है। आरपीएफ कांस्टेबल के शिवाजी जब 2 साथियों के साथ 23 अप्रैल को ट्रेन में गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें एक कोच से मदद के लिए महिला के चीखने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद चेन खींचकर ट्रेन को रुकवाया गया। ट्रेन जैसे ही धीमी हुई, वैसे ही शिवाजी अपने कंपार्टमेंट से कूदकर उस बोगी की ओर भागे, जहां से महिला की आवाज आती सुनाई दे रही थी। जल्द ही वह उस बोगी में पहुंच गए जहां एक आदमी एक युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। कांस्टेबल शिवाजी ने तत्काल उस युवती को आदमी से छुड़ाया। तब तक युवती के कपड़े फट चुके थे और उसके शरीर के कई हिस्सों से खून निकल रहा था।
रेल मंत्री गोयल ने 2018 को महिला सुरक्षा वर्ष घोषित किया है। इस दौरान हुई घटना में रोकने के लिए सक्रियता और बहादुरी दिखाने के लिए कांस्टेबल शिवाजी को पुरस्कृत किया गया है। अपनी सुरक्षा की परवाह न करते हुए शिवाजी के तत्परता दिखाने की भी गोयल ने प्रशंसा की है।
ट्रेन में महिला को दुष्कर्म से बचाने वाले कांस्टेबल को मिलेगा बहादुरी पुरस्कार

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट