April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

वर्ल्ड कप 2019 का शेड्यूल हुआ जारी, इन तारिखों होगें भारत के मुकाबले

भारत विश्व कप 2019 में अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगा, जबकि चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से उसका सामना 16 जून को होगा। आईसीसी ने गुरुवार को वर्ल्ड कप 2019 के पूरे कार्यक्रम का औपचारिक ऐलान किया। विश्व कप 2019 इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से 14 जुलाई के बीच खेला जाएगा।
भारत के मैच 5 जून से शुरू होगें। भारत बनाम साउथ अफ्रीका साउथेम्प्टन 5 जून को। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, द ओवल 9 जून को। भारत बनाम न्यूजीलैंड, ट्रेंट ब्रिज 13 जून। भारत बनाम पाकिस्तान, ओल्ड ट्रैफोर्ड 16 जून। भारत बनाम अफगानिस्तान, साउथेम्प्टन 22 जून। भारत बनाम वेस्टइंडीज, ओल्ड ट्रैफोर्ड 27 जून। भारत बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन 30 जून। भारत बनाम बांग्लादेश, एजबेस्टन 2 जुलाई। भारत बनाम श्रीलंका, लीड्स 6 जुलाई को होगा। वर्ल्ड कप 2019 में 48 मैच होगं। 45 दिन चलेगा और 10 टीमें खेलेगी।

Share to...