April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त को वापस भेजने और व्यापारिक रिश्तों को खत्म करने का लिया फैसला

जम्मू-कश्मीर पर भारत सरकार के निर्णय से बौखलाए पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को वापस भारत भेजने का फैसला किया है जिसके बाद अब अजय बिसारिया इस्लामाबाद से लाहौर रवाना हो चुके हैं। वह वाघा-अटारी बॉर्डर से भारत पहुंचेंगे। इसके अलावा पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने व्यापारिकों रिश्तों को भी खत्म कर दिया है। पाकिस्तान अपने राजदूत को भी भारत नहीं भेजगा।
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत से राजनयिक संबंध कम करने का ऐलान किया है। पाकिस्तान ने यह कदम प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में कल हुई राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक के बाद उठाया, जिसमें भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों को तोड़ने और द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा का भी फैसला लिया गया।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एनएससी बैठक के बाद टीवी पर एक बयान में कहा था कि हमारे राजनयिक अब भारत में तैनात नहीं रहेंगे और यहां से उनके समकक्षों को वापस भेजा जाएगा।

Share to...