April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पाकिस्तान के रेल मंत्री ने समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को किया बंद

भारत की ओर से जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटे जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। गुरुवार को पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद ने भारत-पाकिस्तान के बीच चलने वाले समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द करने का ऐलान कर दिया। पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को वाघा बॉर्डर पर रोक दिया। पाकिस्तान ने अपने ट्रेन ड्राइवर और गार्ड को समझौता एक्सप्रेस के साथ भारत भेजने से मना कर दिया। इसके बाद भारत ने अपना इंजन, गार्ड और दूसरे स्टाफ को वहां भेजा और समझौता एक्सप्रेस भारत लौट आई। इस ट्रेन में 110 यात्री सवार थे।
इससे पहले उत्तर रेलवे के सीपीआरओ का कहना है कि ट्रेन को बंद नहीं किया गया है। ट्रेन चलती रहेगी। पाकिस्तान प्रशासन ने समझौता एक्सप्रेस के क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को लेकर कुछ चिंता जाहिर की है। हमने उनको बताया था कि इस तरफ सामान्य स्थिति है। हालांकि, हम हमारे क्रू मेंबर्स के साथ इंजन भेज रहे हैं, ट्रेन को वाघा से अटारी लेकर आएगा।

Share to...