April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पहले दिन ही प्रियंका को झेलने पड़े सवाल

कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। बुधवार को प्रियंका पार्टी मुख्यालय पहुंचीं जहां उन्होंने अपने ऑफिस में बैठकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनके स्वागत के लिए तमाम पार्टी कार्यकर्ता मुख्यालय में पहले से मौजूद थे। इस दौरान प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से उनका हाल-चाल जाना और उनके साथ सेल्फ लेने वालों की होड़ लग गई। कांग्रेस दफ्तर में पत्रकारों ने प्रियंका को घेर लिया और उनसे सवाल पूछने लगे। रॉबर्ट वाड्रा के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि पूरी दुनिया को पता है कि क्या हो रहा है, वहीं महासचिव बनने पर उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि राहुल जी ने ये जिम्मेदारी मुझे सौंपी है।
कांग्रेस दफ्तर पहुंचने पर पार्टी की नेता नगमा ने उनका स्वागत किया। नगमा ने प्रियंका से साथ अपनी फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण की एक मिसाल भी बताया।
प्रियंका गांधी वाड्रा को कुछ दिन पहले की पार्टी अध्यक्ष और उनके भाई राहुल गांधी ने महासचिव बनाया था। प्रियंका को लोकसभा चुनाव के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी बनाया गया है। यह पहला मौका है जब प्रियंका गांधी ने कांग्रेस में औपचारिक तौर पर कोई पद ग्रहण किया है।

Share to...