रॉबर्ट वाड्रा बीती रात अमेरिका से दिल्ली लौट आए हैं। वह मनी लॉड्रिंग के एक केस के सिलसिले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय में पेश होने पहुंच गए हैं। साथ में पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं। हालांकि, ईडी दफ्तर में सिर्फ राबर्ट वाड्रा गए और थोड़ी देर बाहर इंतजार करने के बाद प्रियंका वहां से चली गई हैं। बताया जा रहा है कि रॉबर्ट वाड्रा अपना चश्मा लाना भूल गए थे। इस कारण पूछताछ देरी से शुरू हुई। वाड्रा से ईडी 3 चरणों में पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान रॉबर्ट वाड्रा ने संजय भंडारी और उनके चचेरे भाई शिखर चड्ढा के साथ किसी भी व्यापारिक संबंध से इनकार किया। उन्होंने कहा कि मैं मनोज अरोरा को जानता हूं। वे मेरे कर्मचारी थे, लेकिन उन्होंने अरोरा के ईमेल लिखने से इंकार किया। इसके साथ ही वाड्रा ने कहा कि मेरे पास कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लंदन में संपत्ति नहीं है।
न लंदन में घर और न भंडारी से कोई रिश्ता : रॉबर्ट वाड्रा

More Stories
स्कूल शिक्षा विभाग को विभागीय उपलब्धि एवं उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत