April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दिल्ली-एनसीआर में बारिश, नोएडा में गिरे ओले

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के एक बड़े इलाके में बादलों की आवाजाही के बीच पिछले 24 घंटे से रुक रुककर बारिश हो रही है। तेज हवाओं के बीच नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कई जगहों पर ओलावृष्टि रिकॉर्ड की गई है। पहाड़ी इलाकों की बात करें तो जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगहों पर भारी बारिश और हिमपात रिकॉर्ड किया गया है। जम्मू कश्मीर में पीर पंजाल की पहाड़ियों में जबरदस्त हिमपात हुआ है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार ऊंचाई वाले इलाकों में 70 सेंटीमीटर से ज्यादा की बर्फबारी हुई है।

Share to...