भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो रेट में 0.25ः कटौती के फैसले पर अपनी मुहर लगाई है, जिससे अब रेपो 6.50ः से घटकर 6.25ः हो गया है। दरअसल आरबीआई ने रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की है। एमपीसी के 6 में से 4 सदस्यों ने रेपो रेट में कटौती के फैसले का समर्थन किया, जबकि विरल आचार्य और चेतन घाटे रेपो रेट में कटौती के पक्ष में नहीं थे।
आरबीआई की ओर से रेपो रेट में कटौती का फायदा अब आम आदमी को भी मिलने वाला है। जल्द ही बैंक होम लोन के ब्याज दरों में कमी का ऐलान कर सकते हैं। होम लोन के ब्याज दर में कटौती से लोगों की ईएमआई कम होगी, क्योंकि अब बैंकों को आरबीआई से सस्ती फंडिंग मिलेगी, जिसका सीधा असर बैंक लोन पर पड़ेगा। बैंक लोन सस्ता होने से आपकी ईएमआई या लोन रीपेमेंट पीरियड में कटौती का फायदा मिलेगा।
आरबीआई के इस ऐलान से अब कम होगी आपकी ईएमआई

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम