April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या मामले में जारी किए तीन आरोपियों के स्केच

बेंगलुरु। वरिष्ठ पत्रकार और समाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम ने शनिवार को तीन व्यक्तियों के स्केच जारी किए, जिन पर हत्या में शामिल होने का संदेह है। पुलिस महानिरीक्षक और एसआईटी प्रमुख बीके सिंह ने पत्रकारों को बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर 3 संदिग्धों के स्केच बनाए गए हैं, जिनमें से 2 की शक्ल मिलती.जुलती है। चर्चित कन्नड़ सप्ताहिक लंकेश पत्रिके की संपादक गौरी लंकेश की 5 सितंबर को बेंगलुरू स्थित उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस दर्दनाक घटना से समूचा देश स्तब्ध रह गया। आक्रोश में कर्नाटक और राष्ट्रीय राजधानी सहित कई राज्यों में प्रदर्शन किए गए। खासकर पत्रकार बिरादरी ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमले की भर्त्सना की और देश में पत्रकारों पर बढ़ते खतरे को लेकर चिंता प्रकट की। प्रदर्शनों का सिलसिला अभी थमा नहीं है।

Share to...