पटना। बिहार में नीतीश कुमार ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया, इसके तहत राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। सबसे पहले बिजेंद्र कुमार यादव ने मंत्रीपद की शपथ ली, जोकि पिछली सरकार में वित्त मंत्री थे। इनके बाद बीजेपी के प्रेम कुमार, जेडीयू के राजीव रंजन सिंह ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
बीजेपी और सहयोगी पार्टी के कोटे से 13 और जेडीयू के कोटे से 14 मंत्री बनाए गए हैं। यानी कुल 27 मंत्रियों ने शपथ ली। राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी नए मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों को राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नीतीश कुमार ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार, 27 नए मंत्रियों ने ली शपथ

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर