April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अनिल कपूर को कभी ब्रेक न लेने की मिली थी सलाह, आज भी कर रहे अमल

नई दिल्ली। अभिनेता और निर्माता अनिल कपूर इन दिनों फिल्म मुबारकां को जोर.शोर से प्रमोट कर रहे हैं। अनिल का कहना है कि उन्होंने अपने 38 साल के लंबे करियर में कभी ब्रेक नहीं लिया क्योंकि मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने उन्हें कभी भी ऐसी गलती नहीं करने की सलाह दी थी। अनिल ने एक टीवी शो में कहा कि मैं हमेशा दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन, नसीरुद्दीन शाह और कमल हासन से प्रेरणा लेता हूं, जो महान कलाकार हैं।
उन्होंने कहा कि अमित जी ने फिल्म खुदा गवाह के बाद 5 साल का ब्रेक लिया था। वह सामान्य जीवन जीने के लिए न्यूयॉर्क चले गए थे। मैं वहां मेहरबान की शूटिंग के लिए गया था। मैं उनसे मिला और उन्हें बताया कि मैं 25 साल तक फिल्मों में काम करने के बाद थक गया हूं और ब्रेक चाहता हूं।
अनिल के अनुसार अमित जी ने मुझसे कहा कि जीवन में कभी भी ऐसी गलती मत करना। कभी भी फिल्मों से ब्रेक मत लेना। मैंने अपने 38 साल के लंबे करियर में कभी भी ब्रेक नहीं लिया।

Share to...