इस्लामाबाद। भ्रष्टाचार के मामले में नवाज शरीफ के अयोग्य ठहराए जाने के बाद पेट्रोलियम और प्राकृतिक संसाधन मंत्री शाहिद खकान अब्बासी को पाकिस्तान का अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया जाएगा। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामले में शुक्रवार को नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य करार दे दिया। इसके बाद पाक के अगले पीएम को लेकर कई नामों पर अटकलें लगायी जा रही थीं।
पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि नवाज शरीफ के भाई शहबाज के संसद का सदस्य चुने जाने तक अब्बासी अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में सरकार चलाएंगे।
अब्बासी नियुक्त होंगे पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री : रिपोर्ट

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर