May 4, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

देवरानी जेठानी के विवाद में मासूम झुलसी, चाय फेंककर बच्ची को जलाया

इंदौर: इन्दौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में देवरानी जेठानी के विवाद में एक बच्ची पर चाय फेंककर जला दिया गया है। फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पूरा मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है।एमआईजी थाना क्षेत्र में रहने वाली पूजा ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि उनका उनकी जेठानी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद के बाद जेठानी ने पूजा पर गर्म चाय फेंकी लेकिन इसी दौरान पूजा वहां से हट गई और उसी दौरान पूजा की बच्ची कुसुम वहां पर आ गई और गर्म चाय उसकी पीठ पर गिर गई जिसके कारण वह पूरी तरीके से झुलस गई।

इसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत आकर एमआईजी पुलिस को की और एमआईजी पुलिस ने पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

लेकिन इंदौर में इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है जब देवरानी जेठानी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उसके बाद जेठानी ने इस तरह से जलाने ने की कोशिश की।

फिलहाल बालिका का उपचार जारी है उसकी पीठ बुरी तरह झुलस गई है।

Share to...