दिल्ली में प्रदूषण के चलते सारे निर्माण काम पर रोक लगा दी है। यह रोक हालात सामान्य होने तक रोक लगी रहेगी। यह आदेश केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का है। प्रदूषण का स्तर बढ़ने के चलते रोक लगी है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्टोन क्रशर के काम पर भी तुरंत रोक लागू कर दी है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा है कि फायर ब्रिगेड से पानी का छिड़काव होगा और मशीनों से दिल्ली की सड़कों की सफ़ाई होगी। इस हालात पर 3 बजे उपराज्यपाल बैठक करेंगे। नीति आयोग की बैठक के बाद केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री और पर्यावरण मंत्री डॉ हर्षवर्धन के साथ विशेष बैठक बुलाने का फैसला किया है जिसमें दिल्ली को अगले वायु और जल प्रदूषण फ्री करने के लिए एक प्लान तैयार किया जाएगा।
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी परिक्षेत्र में गुरुवार को धूल का गुबार छाया रहा और केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने अनुमान व्यक्त किया कि अगले 3 दिन तक यह धुंध छाई रह सकती है। मंत्रालय के अनुसार दिल्ली के ऊपर छायी धूल भरी धुंध के लिये राजस्थान में आयी धूल भरी आंधी मुख्य वजह है। यहां गुरुवार को हवा की गुणवत्ता गंभीर स्तर से नीचे चली गयी। मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में अगले 3 दिनों तक दिल्ली में यह स्थिति बरकरार रहने की आशंका व्यक्त की गयी है। मंत्रालय ने इन दिनों दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने को अस्वाभाविक बताते हुये कहा कि इसकी मुख्य वजह राजस्थान में आने वाली धूल भरी आंधी है। उसके कारण दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से हवा में मिले धूलकण जमीन से कुछ ऊंचाई पर जमा हो जाते हैं।
दिल्ली : खतरनाक प्रदूषण स्तर को देखते हुए सारे निर्माण कार्यों पर लगी रोक

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा