April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

तमिलनाडु में मोदी के खिलाफ प्रदर्शन जनता का मूड बताता है : नायडू

आंध प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को कहा कि तमिलनाडु की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन देश का मूड दर्शाता है। नायडू ने टेलीक्रांफेंस के दौरान अपनी पार्टी के नेताओं से कहा कि तमिलनाडु के लोगों ने गज चक्रवात के कारण नुकसान झेलने वाले राज्य को नजरअंदाज किये जाने के खिलाफ काले झंडे और गुब्बारे दिखाए।
नायडू ने चेताया कि मोदी को आंध्र प्रदेश में और गंभीर प्रदर्शन का सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि मदुरै में विरोध प्रदर्शन भाजपा के खिलाफ देश का मूड दिखाता है। तमिलनाडु की तुलना में केंद्र ने आंध्र के साथ बहुत अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि अगर मोदी और अमित शाह आंध्र प्रदेश का दौरा करें तो उन्हें बहुत गंभीर प्रदर्शन और विरोध का सामना करना होगा।

Share to...