April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कांग्रेस विधायक क्रॉस कर रहे लाइन, पद छोड़ने को तैयार : सीएम कुमारस्वामी

कर्नाटक की कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन सरकार के बीच सबकुछ ठीक ढंग से चलता हुआ नहीं प्रतीत हो रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता कुमास्वामी ने कहा है कि कांग्रेस नेताओं को अपने विधायकों को कंट्रोल करना चाहिए। जब कर्नाटक के मुख्यमंत्री से पूछा गया कि कांग्रेस विधायक सिद्धारमैया को अपना नेता कहते हैं तो उन्होंने कहा कि सभी मुद्दों को कांग्रेस नेताओं को देखना चाहिए। मैं इसके लिए संबंधित व्यक्ति नहीं हूं।
कुमारस्वामी ने आगे कहा कि वे अपनी लाइन को क्रॉस कर रहे हैं। अगर वे ऐसा करते हैं तो फिर मैं पद छोड़ने के लिए तैयार हूं। कांग्रेस नेताओं को अपने विधायकों को जरूर कंट्रोल करना चाहिए। वहीं, दूसरी ओर जब कर्नाटक के डिप्टी सीएम पूछा गया कि कांग्रेस विधायक कहते हैं सिद्धारमैया हमारे नेता हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि सिद्धारमैया सर्वश्रेष्ठ सीएम रहे हैं। वह हमारे सीएलपी नेता हैं। विधायकों के लिए सिद्धारमैया मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के बारे में कहा कि उन्होंने अपनी राय व्यक्त की है। इसमें गलत क्या है।

Share to...