April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

डेढ़ महीने लेट हुई पद्मावती, अब 12 जनवरी को होगी रिलीज

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की प्रस्तावित रिलीज की टल गई है। अब ये फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि फिल्म के निर्माताओं की ओर से सेंसर बोर्ड को जो डॉक्युमेंट भेजे गए थे उसमें कई तरह की खामियां थी। मेकर्स की ओर से पहले 1 दिसंबर को देशभर में फिल्म की रिलीज प्रस्तावित थी।
पद्मावती मेकर्स की ओर से सेंसर को जो ओरिजिनल डॉक्युमेंट भेजे गए हैं वो अधूरे हैं। फिल्म की शुरुआत में भी अपेक्षित डिस्क्लेमर नहीं है, डॉक्यूमेंटेशन में कमी की वजह से फिल्म के प्रमाणन में देरी हो रही है। नियमों के अनुसार किसी फिल्म को सर्टिफिकेशन के लिए रिलीज से 15 दिन पहले सेंसर के पास भेजना होता है। फिल्म की पहली कॉपी का काम पूरा नहीं हुआ था। इस वजह से इसे सेंसर के पास नहीं भेजा गया था। फिल्म 17 नवंबर को ही सेंसर के पास भेजी गई है। प्रस्तावित तारीख 1 दिसंबर पर रिलीज के लिए बोर्ड के पास फिल्म भेजने की तारीख ख़त्म हो गई थी।
हालांकि यह साफ नहीं है लेकिन फिल्म पर जारी विवाद भी रिलीज डेट की टलने की एक वजह हो सकती है। फिल्म पर करणी सेना और कांग्रेस-बीजेपी जैसे राजनीतिक दलों ने आपत्ति जाहिर की है। गुजरात में विधानसभा चुनाव और यूपी में निकाय चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने इसे टालने की मांग की थी। बीजेपी ने निर्वाचन आयोग को चिट्ठी लिखकर इसकी डेट टालने की मांग की थी। सेंसर का मामला बताते हुए आयोग ने इसे स्वीकार करने से मना कर दिया था।

Share to...