पटना। लालू प्रसाद यादव को लगातार एक के बाद एक झटके मिल रहे हैं। सीबीआई और ईडी से परेशान लालू यादव के लिए इस बार भी कुछ अच्छी ख़बर नहीं है। बिहार सरकार के सहकारिता विभाग ने विधायक कोऑपरेटिव की जांच में कई अनियमितता पायी हैं। इसका खुलासा उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी में आयोजित सहकारिता सम्मेलन में किया। सुशील मोदी ने कहा कि विभागीय जांच में ये पाया गया कि विधायक कोऑपरेटिव, जो पटना शहर के बीचोबीच है, वहां कई विधायकों ने नियमो का खुल्लम.खुल्ला उल्लंघन कर एक से अधिक प्लॉट लिया है।
हालांकि, मोदी ने अपने भाषण में लालू यादव का नाम नहीं लिया, लेकिन माना जा रहा है कि विधायक कोऑपरेटिव में किसी एक शख्स ने सबसे ज़्यादा नियमो का तोड़ा है, वो हैं लालू यादव। हालांकि, मोदी ने माना कि शिकायतों की जांच में 2 बातें साफ थी कि ना केवल प्रावधानों के विपरीत कई विधायक ने एक से ज़्यादा भूखंड लिया, बल्कि कुछ विधायक अपने भूखंड का इस्तेमाल व्यावसायिक कामों के लिए कर रहे हैं, जो नियम के विपरीत हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि सुशील मोदी का इशारा लालू यादव की तरफ़ था। इससे पूर्व सुशील मोदी ने संवाददाता सम्मेलन कर लालू यादव पर अपने पार्टी के विधायकों के भूखंड अपने या राबड़ी देवी के नाम गिफ़्ट करवाने का आरोप लगाया था। गौरतलब है कि लालू यादव के अधिकृत मकान में पिछले कई वर्षों से किराये पर दफ़्तर चल रहा है।
लालू यादव एक बार फिर जांच के घेरे में

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण