April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

1 दिसंबर को भारत आएंगे ओबामा, दिल्ली में करेंगे टाउन हॉल

नई दिल्ली। अमेरिका की पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा 1 दिसंबर को भारत आ रहे हैं। नई दिल्ली में ओबामा भारत के चुनिंदा यंग लीडर्स के साथ टाउन हॉल करेंगे। इस दौरान वो यंग लीडर्स से यह जानने की कोशिश करेंगे कि उन्होंने अपनी कम्युनिटीज के लिए क्या काम किए और इन कामों से समुदाय को कितना फायदा हुआ। अमेरिका के पूर्व प्रेसिंडेंट का यह टाउन हॉल उनके नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन ओबामा फाउंडेशन के बैनर तले होगा।
ओबामा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट के जरिए अपने भारत दौरे की जानकारी दी है। इस वीडियो में अमेरिका के इस पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि मैं उन लोगों से बातचीत करना चाहता हूं जो पूरे भारत में बेहतरीन काम कर रहे हैं। हम भारत के हर हिस्से में काम रहे यंग लीडर्स से बातचीत के लिए एक टाउन हॉल ऑर्गनाइज करने जा रहे हैं। इस दौरान ये यंग लीडर्स मुझे बताएंगे कि उन्होंने अपनी कम्युनिटीज को बेहतर बनाने के लिए क्या काम किए या कर रहे हैं।

Share to...