बड़वानी: मुख्यमंत्री जनसेवा पखवाड़ा अंतर्गत कार्यो की समीक्षा बैठक में भाग लेने आज उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव व स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी बड़वानी आये। समीक्षा बैठक के बाद मंत्रीद्वय ने बड़वानी महिला जिला अस्पताल का दौरा किया, दौरे के दौरान सिविल सर्जन ने माला पहना पैर छूकर स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी का स्वागत किया। जिला अस्पताल का दौरा कर मीडिया से चर्चा में स्वास्थ्य मंत्री बोले जिले को जल्द मिलेंगे रेडियोलॉजिस्ट सहित मेडिकल ऑफिसर व स्पेशलिस्ट डॉक्टर
दरअसल मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान अंतर्गत शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर किये गए कार्यों की समीक्षा बैठक में भाग लेने आज उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव सहित स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी बड़वानी आए। जंहा बैठक में भाग लेने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने उच्च शिक्षा मंत्री व राज्यसभा व लोकसभा सांसद के साथ जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अस्पताल पंहुचते ही सिविल सर्जन डॉ मनोज खन्ना ने स्वास्थ मंत्री को माला पहनाई और उनकेपैर छूकर उन्हें जिला अस्पताल के अंदर लेकर आए। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चों के आईसीयू वार्ड व महिला वार्ड का निरीक्षण किया साथ ही मरीज व उनके परिजनों से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर फ़ीडबेक लिया, वन्ही महिला मरीज के बेड पर फटा चद्दर देखकर डॉक्टर्स को फटकार लगाते हुवे नाराजगी भी जाहिर की साथ ही जिला अस्पताल सहित जिले में डॉक्टर की कमी व जिला अस्पताल में सोनोग्राफी के लिए रेडियोलॉजिस्ट की कमी पर कहा के 2 रेडियोलॉजिस्ट सहित 20 बोंडेड मेडिकल ऑफिसर,16 नियमित डॉक्टर सहित 13 स्पेशलिस्ट जिले को जल्द मिलेंगे। साथ ही उन्होंने कहा के इस मामले में कलेक्टर को भी निर्देश दिए है के प्राइवेट डॉक्टर की भी व्यवस्था कर डॉक्टरों की कमी को पूरा करें ताकि किसी प्रकार की समस्या न हो।
हालांकि इस दौरे के दौरान सिविल सर्जन का स्वास्थ्य मंत्री के पैर छूना चर्चा का विषय बन गया हैं।

More Stories
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी आम आदमी पार्टी, सीएम आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा
केरल में एमपॉक्स का दूसरा मामला आया सामने, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट