April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उज्जैन के इतिहास में पहली बार कैबिनेट मीटिंग होगी मंगलवार को, अधिकारी जुटे तैयारी में

उज्जैन: मध्यप्रदेश सरकार की अगली केबिनेट मीटिंग उज्जैन मैं पहली बार होने जा रही है। स्वतंत्रता के 75 साल बाद मध्यप्रदेश शासन की आगामी महत्वपूर्ण मंत्री परिषद की बैठक दिनाँक 27/09/2022 मंगलवार को उज्जैन में आयोजित की जा रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी के उज्जैन दौरे से पहले मध्यप्रदेश शासन की अगली कैबिनेट बैठक पहली बार उज्जैन में की जा रही है। इस महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक को उज्जैन में कराने का उद्देश्य शहर की ब्रांडिंग कराना है। सीएम शिवराज सिंह चौहान पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं की पीएम नरेंद्र मोदी के 11 अक्टूबर को उज्जैन महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण करने के लिए आ रहे हैं और इस लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार करना है और सभी लोगों को इस में आमंत्रित करना है साथ ही प्रदेश की सभी मंदिरों को भी विशेष साज-सज्जा की जानी है। इसी के तहत माना जा रहा है कि उज्जैन शहर की ब्रांडिंग को लेकर पहली बार कैबिनेट मीटिंग सीएम द्वारा उज्जैन में आयोजित की जा रही है।

पहली बार उज्जैन में आयोजित होने वाली इस कैबिनेट बैठक को लेकर अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। कैबिनेट बैठक को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है क्योंकि कैबिनेट मीटिंग में प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहेंगे।

बताया जा रहा है कि इस कैबिनेट मीटिंग का आयोजन प्रशासनिक संकुल में होगा जिसमें प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहेंगे। कैबिनेट मीटिंग के दौरान पीएम के कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप भी दिया जाएगा हालांकि अभी कैबिनेट मीटिंग का एजेंडा क्या है यह स्पष्ट नही हैं। फिलहाल सभी अधिकारी कैबिनेट मीटिंग की तैयारियों में जुटे हैं।

Share to...