April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जम्मू कश्मीर के सोपोर में आतंकियों का ग्रेनेड हमला, 15 घायल

जम्मू कश्मीर के सोपोर में सोमवार को आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। हमले में 15 नागरिकों के घायल होने की खबर है। यह हमला श्रीनगर के करन नगर इलाके में इसी तरह के हमले में 6 सुरक्षाकर्मी घायल होने के ठीक 2 दिन बाद हुआ है। बता दें कि शनिवार को सीआरपीएफ के एक दल पर आतंकियों के ग्रेनेड हमले में 6 जवान घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ का यह दल सुरक्षा चौकी संभाल रहा था, उसी बीच आतंकवादियों ने उसपर ग्रेनेड फेंका था।

Share to...