यूरोपियन यूनियन के 28 सदस्यों की टीम ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। उम्मीद जताई जा रही है कि यह दल मंगलवार को जम्मू-कश्मीर का दौरा कर सकता है। प्रतिनिधिमंडल को जम्मू कश्मीर की स्थिति और सीमा पार से पनपने वाले आतंकवाद के बारे में अवगत कराया गया। प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार शाम उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की। यह दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है, जब अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर चिंता जाहिर की है।
ईयू की टीम पीएम मोदी और एनएसए से मिली, 28 लोगों का दल कल होगा जम्मू में

More Stories
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साबित किया बहुमत, विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पारित
मौसम विभाग ने मप्र, यूपी सहित 10 राज्यों में दो दिन लू का येलो अलर्ट जारी
यूपी एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश का किया भंडाफोड़, 2 युवकों को किया गिरफ्तार