April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

छात्राओं को यौन उत्पीड़न से बचाने के लिए शिक्षा मंत्री ने बताया यह उपाय

राजस्थान सरकार प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न को रोकने के लिए कदम उठाने वाली है। राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने इस संबंध में शुक्रवार को बयान दिया है। उन्होंने बताया कि लड़कियों के सरकारी स्कूल में 50 साल से कम उम्र के पुरुष शिक्षक नहीं पढ़ाएंगे। शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने कहा कि इन शिक्षकों की जगह स्कूलों में महिला शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि हम शिक्षकों और शिक्षक संघ से बात कर रहे हैं। जल्द ही इस संबंध में रोड मैप बनाकर सरकारी विद्यालयों में अधिक से अधिक महिला शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी जिससे लड़कियां अपनी सारी समस्याएं शिक्षकों के साथ शेयर कर सके। उन्होंने कहा कि स्कूलों में महिला शिक्षकों के होने से लड़कियां अपनी मां और बहन की तरह शिक्षकों से भी सारी बात साझा कर सकेंगी।
इसके साथ ही मंत्री गोविंद डोटासरा ने कहा कि सरकार के इस फैसले का कतई ये मतलब नहीं है कि 50 साल से कम उम्र के टीचर ठीक से काम नहीं कर रहे हैं या वो लड़कियों को पढ़ा नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की एक ही प्राथमिकता है कि छात्राओं को विद्यालय में कोई दिक्कत न हो।

Share to...