कैटलन स्वतंत्रता आंदोलन के कई नेताओं को हाल ही में स्पेनिश सुप्रीम कोर्ट द्वारा जेल की सजा सुनाए जाने के खिलाफ बार्सिलोना में 5 लाख से ज्यादा लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान दंगा.रोधी पुलिस और लोगों के बीच झड़पें हुईं। बताया जा रहा है कि पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, करीब 525,000 लोग 18 अक्टूबर को क्षेत्रीय राजधानी की सड़कों पर उतरे। कई प्रदर्शनकारियों ने कैटालोनियन क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से मार्च निकाला। उनकी सरकार ने 2017 में स्पेन से अलग होने की असफल कोशिश की थी।
राइट्स एंड फ्रीडम, जनरल स्ट्राइक के नारे के तहत विरोध प्रदर्शन किया गया था और उन 9 कैटलन नेताओं की रिहाई की मांग की गई जिन्हें स्पेन के सुप्रीम कोर्ट ने राजद्रोह और सार्वजनिक धन के दुरुपयोग मामले में दोषी ठहराया। सभी उम्र के प्रदर्शनकारियों ने स्पेन से कैटेलोनिया की स्वतंत्रता के पक्ष में नारेबाजी की।
स्वतंत्रता-समर्थक संगठन नेशनल असेंबली ऑफ कैटेलोनिया की अध्यक्ष एलिसेंडा पलूजी की मौजूदगी में विशाल रैली संपन्न हुई, जिसमें एक बयान पढ़कर कैटलन के अधिकारियों से एक बार फिर स्वतंत्रता की एकतरफा घोषणा करने का आग्रह किया गया जैसा कि उन्होंने अक्टूबर 2017 में किया था।
नेताओं की रिहाई के लिए सड़कों पर आए 5 लाख से ज्यादा लोग

More Stories
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी
पुष्पा 2′ को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी ‘धुरंधर 2’, कमाए इतने रुपये
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा, डिजिटल सुविधा का लाभ लेने की नागरिकों से की अपील