April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

छपरा के एक पोलिंग बूथ पर तोड़ी गई ईवीएम, आरोपी गिरफ्त में

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत बिहार की 5 लोकसभा सीटों सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और सारण में मतदान हुआ। सारण लोकसभा सीट के तहत पड़ने वाले छपरा में एक पोलिंग बूथ में ईवीएम तोड़ने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि छपरा के पोलिंग बूथ नंबर 131 पर रणजीत पासवान नाम के युवक ने ईवीएम तोड़ी है, इसके बाद पुलिस ने पासवान को गिरफ्तार कर लिया। सारण में सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी और राजद प्रमुख लालू प्रसाद के समधी एवं पार्टी प्रत्याशी चन्द्रिका राय के बीच है। इसके अलावा सीतामढी में सीधा मुकाबला विपक्षी महागठबंधन में शामिल राजद के अर्जुन राय और राजग में शामिल जदयू उम्मीदवार सुनिल कुमार पिंटू से है।

Share to...