April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को मिली क्लीन चिट

यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को जांच कर रही 3 सदस्यीय कमेटी ने क्लीन चिट दे दी है। सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की इन हाउस कमेटी ने इस मामले में सोमवार को कहा कि वे इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पर जो आरोप लगाए गए हैं, वे निराधार हैं। उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। जस्टिस एसए बोबड़े की अध्यक्षता वाली तीन जजों की कमेटी ने यौन उत्पीड़न की शिकायत को खारिज कर दिया। जस्टिस बोबड़े के अलावा सुप्रीम कोर्ट की इन हाउस कमेटी में जस्टिस इंदु मल्होत्रा और जस्टिस इंदिरा बनर्जी दो अन्य सदस्य हैं। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट जमा कर दी है। ये रिपोर्ट सीजेआई के अलावा वरिष्ठ जजों को भी सौंप दी गई है। इधर वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने कमेटी की रिपोर्ट को जनहित में सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने इसे घोटाला करार देते हुए एक ट्वीट किया है।

Share to...