देश के अलग-अलग राज्यों में अग्निपथ #Agnipath के खिलाफ हो रहे #Protest प्रदर्शन तेज हो गए है। इस बीच रक्षा मंत्रालय ने भी अग्निवीरों को अपने मंत्रालय में होने वाली भर्तियों में 10 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है। रक्षा मंत्रालय के इंडियन कोस्ट गार्ड और डिफेंस सिविलियन पोस्ट के साथ डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग की 16 कंपनियों में भी नियुक्तियों में आरक्षण मिलेगा।
इससे पहले गृह मंत्रालय ने भी सुबह अग्निवीरों के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और असम राइफल्स में भर्ती के लिए 10 प्रतिषत आरक्षण देने का फैसला लिया है। इन्हें आयु सीमा में भी 3 से 5 साल की राहत देने का ऐलान किया गया है। सिविल एविएशन, खेल, हाउसिंग और पेट्रोलियम मंत्रालय भी अग्निवीरों को नौकरियों में रियायत देने का रास्ता तलाश रहे हैं।
यूपी में तीसरे दिन भी बवाल जारी है। जौनपुर में उपद्रवियों ने दो रोडवेज बसें और कई बाइक जला दी। वहीं, बिहार में फायरिंग की गई। राजस्थान में भी आज युवा बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार की ओर से योजना में किए गए संशोधन के बाद भी हालात नहीं सुधर रहे हैं। सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने शनिवार को 369 ट्रेनें रद्द कर दीं।

More Stories
Yuvraj Singh Chauhan Details: नया गांव आरटीओ बैरियर पर ड्यूटी लगाने के नाम पर मांगी जा रही थी घूस, लोकायुक्त ने रंगे हाथों दबोचा
High Court Petition Updates: आरटीआई एक्टिविस्ट की याचिका पर सुनवाई, 2 महीने के भीतर अपील का निराकरण करने के आदेश
Silver Medalist Jaipal Malviya Details: मेले में गुब्बारे फोड़ने से लेकर विश्व मंच तक का सफर, गेहूं बेचकर खरीदी थी पहली पुरानी पिस्टल