April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कोरोना : मदद के लिए आए गए स्टार्स और खिलाड़ी, शहर में लोग कर रहे समाज सेवा

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लोग घरो में बंद है कुछ लोग ऐसे है जिनके पास खाने पीने की भी व्यवस्था नहीं है ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी है जो अपनी सुद छोडकर उनको खिलाने की व्यवस्थाओं में लगें हुए है। हर सरकार हर मुमकिन कोशिश में लगी हुई है कि यह महामारी अब किसी की जान न ले। इस बीच एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एकजुट खड़ी हो गई है और स्टार्स पीएम रिलीफ फंड के लिए डोनेट कर रहे हैं। कई स्टार्स ने पैसे डोनेट किए हैं।

कपिल शर्मा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि ये समय एक साथ खड़े होने का है, जिनको हमारी जरूरत है। कोरोना से लड़ने के लिए मैं पीएम रिलीफ फंड के लिए 50 लाख रुपये दे रहा हूं। सभी से विनती है कि घर पर ही रहें।

साउथ सुपर स्टार पवन कल्याण ने भी पैसे दान दिए हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मैं पीएम रिलीफ फंड के लिए 1 करोड़ रुपये डोनेट कर रहा हूं। पीएम नरेंद्र मोदी की इंस्पायरिंग लीडरशिप कोरोना महामारी से निकाल लाएगा।

बता दें कि साउथ एक्टर राम चरण ने 70 लाख रुपये डोनेट किए हैं। वहीं एकता कपूर ने ट्वीट कर लिखा कि इस क्रीटिकल समय में, हर योगदान बेहद मदद कर सकता है! थोड़ा दान करके इस जन आंदोलन में शामिल हों। कियारा आडवाणी, भूमि पेडनेकर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इसका सपोर्ट किया है। उन्होंने भी ट्वीट कर सभी को कॉन्ट्रीब्यूशन करने के लिए कहा।

वहीं रियल स्टार्स याने कि देश का नाम जग में रोशन करने वाले खिलाड़ी भी पीछे नहीं है। वर्ल्ड चैम्पियन भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने कोरोनावायरस की लड़ाई में अपना योगदान देते हुए 10 लाख रुपये दान देने का फैसला किया है।

सिंधु ने यह राशि 5-5 लाख रुपये के रूप में 2 राज्यों आंध्र प्रदेश और तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिया है। सिंधु ने ट्वीट कर कहा कि कोरोनावायरस से लड़ने के लिए मैं तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री राहत कोष में 5-5 लाख रुपये दान देती हूं।

उनसे पहले, पहलवान बजरंग पुनिया अपने 6 महीने की सैलरी, पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने 50 लाख रुपये और सानिया मिर्जा ने भोजन तथा जरूरी की सामान दान देने का फैसला किया। भारत में कोरोना के अब तक 650 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

छोटे शहर में लोगों ने समाज सेवा के रूप में कहे या मानवीय आधार पर एक छोटे-छोटे समूह बनाकर खाना तैयार कर रात में गरीबो को खाना बाटने का काम कर रहे है। महाराष्ट्र पूणे की भी तस्वीर सामने आई है जहां सड़को के किनारे लोगों को खाना दिया जा रहा है तो मध्यप्रदेश के उज्जैन में भी यहीं देखने को मिल रहा है कि कुछ मीडियाकर्मी और युवा अलग-अलग समूहों में खाना बांट रहे है। ताकि कोई भूखा न सोए।

Share to...