April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

केरल पहुंचा मानसून, बाकी राज्यों में अब भी गर्मी को लेकर चेतावनी जारी

पूरे भारत में भयंकर गर्मी का कहर जारी है। गर्मी के प्रकोप ने दिल्ली, यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों का बुरा हाल कर रखा है। हैरानी की बात तो यह है कि शनिवार को लगभग एक सप्ताह की देरी से केरल पहुंचे मानसून के तुरंत बाद कई राज्यों के लिए भीषण गर्मी से निपटने की चेतावनी जारी कर दी गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों के दौरान राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और विदर्भ में गर्मी की स्थिति और ज्यादा गंभीर होने की संभावना है।
राजस्थान के धौलपुर में जारी हीटवेव की वजह से पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यहां पानी का संकट गहराता जा रहा है। प्रदेश के 9 जिले भयंकर सूखे की चपेट में है। पानी को लेकर इस कदर हाहाकार मचा हुआ है कि कई शहरों और कस्बों में तीन से पांच दिन में पानी की आपूर्ति की जा रही है। पानी के संकट से जुझ रहे भीलवाड़ा जिले के कई गांवों और कस्बों में पानी को ताले में बंद करके रखा जा रहा है। यहां पर कई लोग गर्मी के आगे अपना दम तोड़ चुके है।
मध्य प्रदेश में पंजापुरा रेंज के जंगली इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से बीते 5-6 दिनों में 9 बंदरों की मौत हो चुकी है। पेड़ों का खात्मा और बूंद-बूंद को तरस रहे जानवार भी गर्मी को नहीं झेल पा रहे।

Share to...