April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली विदेश यात्रा पर मालदीव पहुंचे मोदी

अपने कार्यकाल की दूसरी पारी की शुरुआत के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहले दौरे पर मालदीव पहुंचे। उनकी यह यात्रा भारत की पड़ोसी पहले की नीति को दी जा रही महत्ता को दर्शाती है। पीएम मोदी का माले हवाईअड्डे पर विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने स्वागत किया। इस यात्रा का मकसद हिंद महासागर द्वीपसमूह के साथ संबंधों को और मजबूत करना है। प्रधानमंत्री मोदी को मालदीव द्वारा अपने सर्वोच्च सम्मान रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन से सम्मानित किया जाएगा। विदेश मंत्री शाहिद ने मोदी की यात्रा के मद्देनजर टि्वटर पर कहा कि रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन मालदीव का सर्वोच्च सम्मान है, जिसे विदेशी हस्तियों को दिया जाता है।
ज्ूपजजमत ।के पदवि ंदक चतपअंबल
प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को कहा था कि मालदीव की उनकी यात्रा भारत द्वारा अपनी पड़ोसी पहले नीति को दी जा रही महत्ता को दर्शाती है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत, मालदीव को अहम साझेदार मानता है, जिसके साथ उसके गहरे ऐतिहासिक और संस्कृतिक संबंध हैं। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मालदीव की संसद मजलिस को संबोधित करेंगे जो पड़ोसी देश में भारत की महत्वपूर्ण स्थिति को दर्शाता है। उनके उच्च स्तर पर संबंधों को मजबूत करने के लिए मालदीव के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात करने की संभावना है।

Share to...