अलीगढ के टप्पल में ढाई साल की बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को 2 बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस ने इस मामले में 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला शामिल है। इससे पहले आज सुबह पुलिस ने मेंहदी हसन को गिरफ्तार किया। अलीगढ एसएसपी ने आरोपी की गिरफ्तार की पुष्टि कर दी है। इससे पहले पुलिस ने कल 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी जाहिद एवं असलम ने जुर्म कबूल लिया है। दूसरी बारे अलीगढ़ सहित पूरे देश में इस हत्या को लेकर आक्रोश व्याप्त है। अलीगढ़ के वकीलों ने आरोपियों की ओर से केस लड़ने से इंकार कर दिया है। अलीगढ़ बार एसोसिएशन के सचिव अनूप कौशिक ने बताया कि बार एसोसिएशन की मीटिंग में ये फैसला लिया गया है की कोई भी अधिवक्ता आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा बल्कि उनको फांसी तक पहुँचाने का प्रयास कराया जाएगा।
अलीगढ़ के टप्पल में एक ढाई साल की बच्ची 30 मई को गायब हो गई थी। पुलिस को उसका क्षत विक्षत शव 2 जून को उसके घर के निकट ही कूड़े के पास मिला। बात सामने आते ही अलीगढ़ सहित देश भर में इस जघन्य घटना को लेकर आक्रोश फैल गया। इसके बाद आनन फानन में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
अलीगढ़ केस में महिला गिरफ्तार, वकीलों ने आरोपियों का केस लड़ने से किया इंकार

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर