केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ बेंगलुरु में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अनंत कुमार के छोटे भाई नन्द कुमार ने अनंत कुमार की चिता को मुखाअग्नि दी। अनंत कुमार का अंतिम संस्कार ब्राह्मण रीति के अनुसार हुआ। वैदिक श्लोकों के उच्चारण के बीच उनका अंतिम संस्कार बेंगलुरु के चामराजपेट श्मशान घाट पर किया गया।
अंतिम संस्कार के दौरान अनंत कुमार अमर रहे और भारत माता की जय के नारे लग रहे थे। इसके पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री पीयूष गोयल, विजय गोयल सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने श्रद्धांजलि दी। इससे पहले सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने दिवंगत केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार को उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी।
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत