न्यूजीलैंड दौरे में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी है। नेपियर में पहला वनडे 8 विकेट से जीतने के बाद विराट कोहली की टीम इंडिया ने आज दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 90 रन से पराजित कर दिया। भारतीय टीम ने मैच में चैंपियन की तरह प्रदर्शन किया और बल्लेबाजी व गेंदबाजी, दोनों ही क्षेत्र में मेजबान को पछाड़ा। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 324 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 87 और शिखर धवन ने 66 रन बनाए। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 154 रन की साझेदारी की। जवाब में खेलते हुए न्यूजीलैंड टीम 40.2 ओवर में 234 रन पर ढेर हो गई। पहले मैच में 4 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव ने दूसरे वनडे में भी 4 ही विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल को 2-2 विकेट मिले। न्यूजीलैंड की पारी में निचले क्रम के डग ब्रेसवले के 57 रन ही उल्लेखनीय रहे। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। नेपियर में हुए पहले वनडे मैच में भारत 8 विकेट से जीता था। रिपब्लिक डे पर पहली बार वन डे पर भारत जीती है। जिससे क्रिकेट फैन्स में खास उत्साह देखा गया।
कुलदीप यादव ने लिए विकेट, रिपब्लिक डे पर पहली बार वन डे जीती भारत

More Stories
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत