April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कान्स में आर माधवन की फिल्म का होगा वर्ल्ड प्रीमियर और भी फिल्मों को मिली जगह

हर एक निगाह इस वक्त कान्स फिल्म फेस्टिवल पर टिकी हुई हैं। जहां पर भारत का गौरव बढ़ाने कई सेलिब्रिटीज रेड कार्पेट पर वॉक करेंगे तो वहीं हिंदी सहित चुनिंदा भाषाओं की फिल्मों को इस फेस्टिवल में दिखाया जाएगा। कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज 17 मई, 2022 होने से पहले सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कान्स फिल्म समारोह में दिखाई जाने वाली फिल्मों की सूची जारी कर दी है।

खास बात है कि इस फेस्टिवल में मशहूर एक्टर आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री. द नांबी इफेक्ट का वर्ल्ड प्रीमियर होगा। रॉकेट्री.द नांबी इफेक्ट का प्रीमियर जहां पलाइस के में होगा वहीं बाकी फिल्मों का प्रदर्शन ओलम्पिया थिएटर में किया जाएगा। रॉकेट्री. द नांबी इफेक्ट फिल्म के निर्देशक और निर्माता आर माधवन हैं। इस फिल्म में नांबी नारायणन के जीवन की कहानी को दिखाया गया है। ये फिल्म दर्शकों को विशेष योगदानकर्ताओं की पहचान करने और उन्हें सम्मान देने की जिम्मेदारी लेने की चुनौती देती है। ये फिल्म हिंदी, अंग्रेजी और तमिल भाषा में रिलीज हुई।

Share to...