April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा निर्णय, इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

मध्यप्रदेश में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए सरकार विशेष सहयोगी दस्ता तैयार करेगी। इसके लिए मूल निवासियों को सहयोगी के तौर पर नियुक्ति दी जाएगी। गुरुवार को होने वाली शिवराज कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया है।

सीएम शिवराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। जानकारी देते हुए गृह मंत्री ने मिश्रा ने कहा कि लाडली लक्ष्मी योजना 2 एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत 42 लाख बेटी मध्य प्रदेश के अंदर है। इसमें 1500 के लगभग साल कॉलेज में जाएंगे उन्हें 25000 दो किस्त में देने के लिए कैबिनेट ने निर्णय लिया है।

इसके अलावा पुलिस के कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की गई। दरअसल कैबिनेट बैठक में पुलिस के कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए निर्णय लिया गया है कि 50 बेड की क्षमता का भदभदा में अलग से पुलिस के लिए अस्पताल बनाए जाएंगे। इसके लिए निर्णय लिया गया। इसमें फर्नीचर मेडिकल पदों के लिए आज राशि स्वीकृत कर दी गई है।

Share to...