Mirzapur 3 : मिर्जापुर सीजन 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर कोई अब ये जानना चाहता है कि दूसरे सीजन से स्टोरी (Story) को आगे क्या मोड़ दिया जाएगा। साथ ही लोगों के जहन में ये सवाल है कि आखिर गुड्डू भैया जिंदा होंगे या फिर नहीं। इन सब सवालों के बीच मिर्जापुर के गुड्डू भैया ने तीसरे सीजन का अपना लुक आउट कर दिया है।
मिर्जापुर 3 के एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए गुड्डू भैया ने तीसरे सीजन के अपने लुक की झलक फैंस के साथ शेयर कर दी है। इसमें गुड्डू भैया अब तक के सबसे खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं।
अपने लुक की झलक गुड्डू भैया ने सोशल मीडिया पर शेयर की जो कि वायरल हो रही है। तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा और शुरुआत हो गई है। तैयारियों की, रिहर्सल की और पढ़ने की। लाठी लक्कड़ नहीं। अब नीचे से जूते और ऊपर से बंदूकें फायर होंगी। लगाओ हाथ कमाओ कंटाप। गुड्डू आ रहे हैं अपने आप।
गुड्डू भैया के इस जबरदस्त लुक को देखने के बाद सेलेब्स लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं। गोलू गुप्ता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने कमेंट किया इंतजार है। एक्टर अरुणोदय सिंह ने लिखा बैंग बैंग… वहीं गुड्डू भैया का रोल निभाने वाले अली फजल की लेडी लव ऋचा चड्डा ने दिल वाला इमोजी बनाया। जबकि अमायरा दस्तूर ने भी गुड्डू भैया का स्वागत किया।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम