लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर एक मीम बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय के गले की फांस बनता जा रहा है। विवेक ने जो मीम साझा किया है उसपर तमाम लोग तीखी प्रतिक्रिया जता रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय, सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीर वाला एक मीम सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद बुरी तरह फंस गए हैं। अब महाराष्ट्र की नेशनल कांग्रेस पार्टी ने विवेक के रेवैये पर कड़ी आपत्ति जताई है।
ट्वीट में खुद के अलावा 4 अन्य लोगों की निजी जिंदगी का मजाक बनाने के लिए विवेक ओबेरॉय को ट्रोल भी किया जा रहा है। एनसीपी ने विवेक के ट्वीट पर सवाल उठाया कि कोई एक पद्मश्री सम्मानित शख्स के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल कैसे कर सकता है। राष्ट्रीय और राज्य महिला कमीशन क्या कर रहा है?
एनसीपी ने कहा कि विवेक ओबेरॉय खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए और उसे गिरफ्तार करना चाहिए। लोग विवेक के ट्वीट पर इस बात के लिए भी नाराज हो रहे हैं क्योंकि ऐश्वर्या राय की अब शादी हो चुकी है और वह एक प्रतिष्ठित परिवार की सदस्य हैं। लोग बिना मतलब उनके अतीत को उछाले जाने से गुस्सा हैं।
दरअसल एक्टर विवेक ओबेरॉय ने आज अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर साझा की थी जिसमें तीन तस्वीरें थीं। सलमान ऐश्वर्या वाली फोटो पर ओपिनियन पोल लिखा था। ऐश्वर्या की विवेक ओबेरॉय के साथ वाली तस्वीर पर एग्जिट पोल और वहीं पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ ऐश्वर्या की तीसरी तस्वीर में रिजल्ट्स लिखा था।
ऐश्वर्या राय पर मीम साझा कर बुरे फंसे विवेक ओबेरॉय

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर