April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नितिन गडकरी के बाद अब अरुण जेटली ने एग्जिट पोल को लेकर दिया

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एग्जिट पोल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव का परिणाम एग्जिट पोल के अनुरूप ही होगा। अरुण जेटली ने कहा कि एग्जिट पोल के अनुरूप ही चुनाव परिणाम आने की स्थिति में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली राजग एक बार फिर सत्ता में आएगी। गौरतलब दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए रविवार शाम को जारी ज्यादातर एक्जिट पोल के अनुसार एक बार फिर भाजपा नीत राजग बहुमत से केन्द्र में सरकार बनाता दिख रहा है। लगभग सभी एक्जिट पोल में भाजपा नीत गठबंधन को 272 के जादुई आंकड़े को पार करता दिखाया गया है। अरुण जेटली ने अपने ब्लॉग एक्जिट पोल का संदेश में कहा कि हम में से कई एक्जिट पोल की सत्यता और उसके सटीक होने को लेकर तकरार कर सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि लेकिन वास्तविकता यह है कि विभिन्न एक्जिट पोल में एक समान संदेश है और परिणाम भी मोटे तौर पर इसी संदेश के अनुरूप होंगे। उन्होंने कहा कि एक्जिट पोल में ईवीएम का कोई योगदान नहीं होता है और ऐसे में अगर आम चुनाव का वास्तविक परिणाम भी अगर एक्जिट पोल के अनुरूप रहता है तब विपक्ष द्वारा उठाये गए फर्जी ईवीएम मुद्दे का भी अस्तित्व नहीं रह जायेगा।

Share to...