लोकसभा चुनाव 2019 में महा एग्जिट पोल में एक बार फिर से बीजेपी को भारी जीत मिलती दिख रही है। 2014 की तर्ज पर मध्य प्रदेश, राजस्थान, गोवा, गुजरात, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बीजेपी को भारी सीटें मिलने की उम्मीद है। आज शाम 6 बजे तक आखरी चरण समाप्त हो गया। जिसका एग्जिट पोल में पता चल जाएगा कि 23 मई का दिन किसका होगा। कौन 23 मई को राज करेगा और कौन अगले 5 वर्षों के लिए दिल्ली के तख्त से दूर होगा। हर राज्य की स्थिति जानने के बाद बने इस एग्जिट पोल में बीजेपी का जीत हासिल करती नजर आ रही है।
लोकसभा चुनाव 2019 में मोदी सरकार बनते दिखाई दे रही है। अभी तक मिले आंकड़ों के अनुसार एनडीए को 307 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। वहीं यूपीए 118 सीटों के आसपास सिमट सकता है। अब सबकी नजरें 23 मई को आने वाले नतीजों पर हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 435 सीटों पर लड़ी है और बाकी सीटें उसने सहयोगियों के साथ बांटी हैं। जबकि कांग्रेस कुल 420 सीटों पर चुनाव लड़ी है। बीजेपी की अगुवाई में एनडीए में इस बार 21 पार्टियां शामिल हैं। बिहार में उसको नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के आने से मजबूती मिली है और वोट प्रतिशत के हिसाब से उसका पलड़ा भारी है। यूपीए में इस बार कांग्रेस की अगुवाई में 25 पार्टियां शामिल हैं।
एग्जिट पोल लोकसभा 2019 में फिर मोदी सरकार, देखें आंकडे़

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर