बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को हुआ था। उनकी डेथ दुबई में बाथटब में गिरने से हुई थी। उनके निधन से पूरा बॉलीवुड सदमे में आ गया था। अब श्रीदेवी की मौत को लेकर आईपीएस अधिकारी और केरल के डीजीपी जेल ऋषिराज सिंह ने हैरान करने वाले दावे किए हैं।
ऋषिराज सिंह ने केरल के एक न्यूजपेपर में एक कॉलम लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा कि श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने से नहीं हुई थी, बल्कि उनका मर्डर किया गया था। उन्होंने ये दावा फॉरेंसिक एक्सपर्ट और उनके करीबी दोस्त डॉ उमादथन के हवाले से किया है। ऋषिराज सिंह ने लिखा कि जब मैंने मेरे दोस्त और दिवगंत फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर उमादथन से श्रीदेवी की डेथ के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया श्रीदेवी की मौत एक मर्डर हो सकती है।
डॉक्टर उमादथन ने कई फेक्ट्स को प्वॉइन्ट्स किया। उमादथन बताया कि कोई कितने भी नशे में हो इंसान एक फीट पानी में नहीं डूबेगा। वह तभी डूबेगा जब कोई उसके दोनों पैरों को पकड़ेगा और उसके सिर को पानी में डुबोएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस की बाथटब में डूबने से मौत हो गई। उस वक्त वो नशे में थी। उनकी मौत को एक्सीडेंट माना गया था। श्रीदेवी 24 फरवरी 2018 को एक शादी अटेंड करने दुबई गई थीं। जहां अचानक उनकी मौत हो गई थी।
एक्सिडेंट नहीं श्रीदेवी का हुआ था मर्डर? आईपीएस अफसर ने किया दावा

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट