प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाले मामले में भगोड़े मेहुल चोकसी की 24 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है। दुबई स्थित 3 संपत्तियों पर प्रवर्तन निदेशालय की नजर थी, जिसका मूल्य 24 करोड़ के करीब है। 13 हजार करोड़ रुपये के इस बैंक घोटाले का सह आरोपी मेहुल चोकसी इन दिनों एंटीगुआ में रह रहा है। भारत सरकार भगोड़े मेहुल चोकसी और नीरव मोदी के प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही है।
बता दें कि मेहुल चोकसी के खिलाफ देश में ही नहीं विदेश में भी कार्यवाही हो रही है। हाल ही में एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन ने मेहुल चोकसीकी नागरिकता को रद्द करने का ऐलान किया था। उन्होंने ये कदम भारत के दवाब में उठाया था।
पीएपबी स्कैम : मेहुल चोकसी पर ईडी की कार्यवाही, जब्त की 24 करोड़ की संपत्ति

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट