चीन की एक बार फिर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की खबर का भारतीय सेना ने खंडन किया है। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह कहा गया था कि चीनी सेना ने लद्दाख में भारतीय सीमा के 6 किलोमीटर अंदर तक प्रवेश किया और अपना झंडा लहराया। पहले आई रिपोर्ट के अनुसार लद्दाख में पूर्वी डेमचोक की सरपंच उरगेन चोदोन ने चीनी सेना के घुसपैठ की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया था कि चीनी सैनिक सैन्य वाहनों में भारतीय सीमा में आए और वहां चीनी झंडा लहराया। सरपंच ने बताया था कि चीन के सैनिक ऐसे समय पर इस इलाके में आए, जब स्थानीय लोग दलाई लामा का जन्मदिन मना रहे हैं। बहरहाल अगर चीनी सैनिकों का डेमचोक में आना हुआ तो यह चिंता की बात होगी। चीन इस तरह की गतिविधि को अंजाम देकर भारत पर दबाव बढ़ाना चाहता है ताकि अगर कभी बातचीत हो तो उस समय इस क्षेत्र पर अपना दावा किया जा सके। यहां वास्तविक नियंत्रण रेखा पर एक नाले के पास अभी भी चीन के 2 टेंट लगे हुए हैं।
अगस्त 2018 में चीन ने इस क्षेत्र में घुसपैठ की थी और कई टेंट स्थापित किए थे। भारत के विरोध के बाद उसने कई टेंट हटाए लेकिन अभी भी 2 टेंट वहां मौजूद हैं। यही नहीं, चीन ने सीमा के उस पार बड़ी संख्या में सड़कें बना कर आधारभूत ढांचे को मजबूत किया है।
लद्दाक में चीन की घुसपैठ का भारतीय सेना ने किया खंडन

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट