April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उत्तर कोरिया : तैयार हो रही विशाल सेना, होगी 47 लाख नागरिकों की भर्ती

उत्तर कोरिया के करीब 4.7 मिलियन लोग उत्तर कोरियाई सेना में शामिल होने के लिए स्वेच्छा से आगे आए हैं। राज्य मीडिया की तरफ से आई रिपोर्ट से ये जानकारी सामने आई है, जिसमें कहा गया है सेना में शामिल होने वालों में 1.22 मिलियन महिलाओं सहित छात्र-छात्राएं और श्रमिक शामिल हैं।
बताया जाता है कि उन्हें पिछले 6 दिनों से कोरियाई पीपुल्स आर्मी की सेना रैंकों में शामिल होने के लिए कहा जा रहा था। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने 22 सितंबर को एक बयान जारी कर अमेरिका के उस धमकी की कड़ी निंदा की थी जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र में उत्तरी कोरिया को पूरी तरह से नष्ट करने की धमकी दी थी।

Share to...