इंदौर: प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को इंदौर पहुँचे। सीएम शिवराज सिंह चौहान एकदिवसीय दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ ही रीजनल पार्क स्थित हितग्राही पथ विक्रेता कार्यक्रम में शामिल हुए |
पथ विक्रेताओं के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सीधे संवाद किया और पुरे कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ने निजी कार्यक्रम बताया। वहीँ मीडियाकर्मियों को सीएम के कार्यक्रम से दूर रखा गया।
एक ही हफ्ते में मुख्यमंत्री द्वारा यह दूसरा दौरा इंदौर में आयोजित किया गया,जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा अभय प्रशाल मैं स्कूली छात्रों से चर्चा करने के बाद रीजनल पार्क स्थित पथ विक्रेताओं से मुलाकात की। इस कार्यक्रम में कई पथ विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री से सीधे संवाद किया गया कार्यक्रम में सब्जी बेचने वाले, किराना व्यापारी, कपड़े सिलने वाले से लेकर तमाम ऐसे छोटे व्यापार करने वाले हितग्राही शामिल थे|
इन हितग्राहियों द्वारा महामारी के बाद पथ विक्रेता योजना का लाभ लिया था। किसी ने 10 हज़ार से लेकर 20 हज़ार का सरकारी लोन लिया और फिर उससे अपना व्यापार शुरू किया था। इन सभी से मुख्यमंत्री द्वारा सीधे संवाद करते हुए उनका व्यापार की कुशलता और आने वाली समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर कई पथ विक्रेताओं द्वारा अपनी समस्याएं भी बताई | मुख्यमंत्री ने मंच से सरकारी तंत्र को कहा है कि इन्हें व्यापार में किसी भी तरह की सड़क पर कोई समस्या नहीं होना चाहिए।
पथ विक्रेता के बालकों द्वारा मंच पर काफी मनोहारी प्रस्तुतियां भी दी गई। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने मंच से घोषणा की है कि 17 सितंबर के पूर्व मध्य प्रदेश में शिविर लगाकर तमाम तरह की योजनाओं के कार्ड और योजना का लाभ दिलाया जाएगा और इसी के साथ पिछले दिनों चलाई गई भूमाफिया योजना के तहत जो 21 हज़ार एकड़ जमीन मुक्त कराई गई है उस पर गरीब परिवार जनों के लिए स्वराज आशियाना कॉलोनी काटी जाएगी।
वही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने एक दिवसीय इंदौर दौरे के दौरान सीएम ने इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित किए जा रहे 56 करोड रुपए की लागत से बनने वाले फ्लाई ओवर ब्रिज का भूमि पूजन किया।
इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा अपने नारे “जहां निरंतर विकास ही लक्ष्य है” को पूरा करते हुए शहर के विकास में कई योजनाएं चलाई जा रही है।जिससे शहर को यातायात के साथ कई अन्य सौगातें भी मिली है। इसी कड़ी में इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा इंदौर उज्जैन रोड पर स्थित लव कुश चौराहे पर 56 करोड़ की लागत से सिक्स लेन फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण करने जा रहा है। इस फ्लाईओवर ब्रिज के भूमि पूजन मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए।
भूमि पूजन कार्यक्रम में आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, प्रदेश कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट,स्थानीय सांसद शंकर लालवानी,राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, कैबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री सावन सोनकर, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक आकाश विजयवर्गीय, मालिनी गौड़ सहित भाजपा के कई नेता और इंदौर विकास प्राधिकरण का स्टाफ बड़ी संख्या में मौजूद रहा।
इसके साथ ही आज इंदौर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन देने पहुंचे एमपीपीएससी के छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
दरअसल इंदौर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां शहर के अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए वहीं एयरपोर्ट से गुजरते समय एमपीपीएससी के छात्रों ने उनसे मुलाकात करना चाहिए, लेकिन पुलिस बल ने सभी छात्रों को रोक दिया।
जहां छात्रों ने नारेबाजी करते हुए सीएम के कारकेट में घुसने की कोशिश की जिसके चलते पुलिस को युवाओं पर हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
एमपीपीएससी के छात्रों के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र भी मौजूद थे। पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग करने के बाद कुछ युवाओं को हिरासत में भी लिया गया है।
ऐसे ही कुछ युवाओं ने कलेक्टर पर आरोप लगाते हुए कहां की कलेक्टर छात्र हितों का हनन कर रहे हैं। छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज पर भारी हंगामा भी हुआ और कांग्रेस ने भी इसको लेकर सीएम व भाजपा पर तंज कसा हैं और लाठीचार्ज का विरोध किया।

More Stories
तमिलनाडु मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, सीएम के बेटे उदयनिधि स्टालिन को बनाया उपमुख्यमंत्री, आज होगा शपथग्रहण
एमसीडी स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगी आम आदमी पार्टी, सीएम आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा
केंद्र की 24 संसदीय समितियों का हुआ गठन, राहुल गांधी को रक्षा मामलों की समिति का बनाया सदस्य